नई दिल्ली। पीलीभीत लोकसभा सीट (Pilibhit Lok Sabha Seat) से टिकट मिलने के बारे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने कहा कि मुझे यहां से क्यों और कैसे टिकट मिला? ये बात मैं मीडिया से शेयर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पीलीभीत वह जगह है। जहां पीढ़ियों से हमारा रिश्ता है।
पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन
जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने कहा कि यहां से चुनाव लड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को देखते हुए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। यह परंपरागत रूप से बीजेपी (BJP) की सीट है। यहां हमेशा कमल ही खिलता रहा है। मुझे नहीं मालूम था कि मुझे यहां से टिकट मिलेगा, लेकिन मैंने पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते यहां के लिए बहुत काम किया है। जो काम मोदी और योगी युग में हो रहा है, उसे और तेज किया जाएगा।
बतातें चलें कि बीजेपी (BJP) ने पीलीभीत से सिटिंग सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) का टिकट काटकर जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने कहा कि वरुण गांधी (Varun Gandhi) कद्दावर नेता हैं। सांसद के तौर पर उनका कार्यकाल बहुत शानदार रहा है, लेकिन पार्टी कोई फैसला लेती है, तो उसका सभी को पालन करना पड़ता है। हमारे और वरुण के संबंध अपनी जगह पर हैं, लेकिन यह फैसला किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि पार्टी का है। पार्टी उन्हें जो भी काम देगी उसे वह करेंगे। क्या वह पीलीभीत में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे? इस बारे में पूछे जाने पर जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने कहा कि यह तो भाजपा की कैम्पेन कमेटी तय करेगी।