Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर जिले में दिन दहाड़े पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या

सीतापुर जिले में दिन दहाड़े पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के सीतापुर जिले में शनिवार को दिन दहाड़े दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद यह बड़ा सवाल खड़ा कर​ दिया है कि प्रदेश में बदमाशों में पुलिस का कितना डर है। यूपी के सीएम योगी व उनके मंत्री आए दिन कहते हैं कि बदमाश और माफिया तो प्रदेश छोड़कर चले गए हैं फिर ये कौन  हैं? जिन्होंने दिन दहाड़े सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस की एंट्री, ट्रस्ट पदाधिकारियों के इस्तीफे व जवाबदेही तय करने की मांग

पति की हत्या की खबर सुनकर पत्नी बदहवास

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई आज दोपहर में वह बाइक से कहीं जा रहे थे। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। राघवेंद्र के गिरते ही हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि 10 दिन पहले उनकी खबरों को लेकर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पति की हत्या की खबर सुनकर पत्नी बदहवास हैं।

पढ़ें :- कानूनी शिकंजे में सुवेंदु अधिकारी की जीत, ममता बनर्जी ने खट खटाया कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा
Advertisement