नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले मामले (Delhi Liquor Scam Case) में मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के कविता की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) 7 मई तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने चनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ाई है।
पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले (Delhi Excise Policy Case) में केजरीवाल, कविता और चनप्रीत को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया था। अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले महीने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसी तरह से केजरीवाल की गिरफ्तारी से लगभग एक हफ्ते पहले 15 मार्च हैदराबाद से ईडी (ED) ने कविता को अरेस्ट किया। चनप्रीत की गिरफ्तारी 15 अप्रैल को हुई थी।