Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Jungle Jalebi Benefits : जरूर करें जंगल जलेबी का सेवन,इन रोगियों के लिए भी है बेस्ट

Jungle Jalebi Benefits : जरूर करें जंगल जलेबी का सेवन,इन रोगियों के लिए भी है बेस्ट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jungle Jalebi Benefits: जंगल में जलेबी। ये कोई सपने की बात नहीं ये हकीकत है। जंगलों में पाये जाने वाले एक फल को जंगल जलेबी कहा जाता है। इसका स्वाद स्वाद में मीठा होता है। सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जंगल जलेबी का पेड़ कांटेदार झाड़ियों की तरह होता है। देखने में यह फल जलेबी की तरह टेढ़ा-मेढ़ा होता है, शायद इसलिए इसे जंगल जलेबी कहा जाता है।मुंह में डालते ही जंगल जलेबी घुल जाती है और मीठा, कैसला स्वाद देती है।।

पढ़ें :- एसीडिटी और ब्लड शुगर की समस्या से रहना चाहतें हैं दूर, तो भूल कर भी न पिएं खाली पेट न ये 5 ड्रिंक्स

 पोषक तत्व
जंगल जलेबी कई पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें Vitamin C, Protein, Fat, Carbohydrate, Calcium, Potassium, Phosphorus, Iron, Thiamine, राइबोफ्लेविन जैसे कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करती है। इम्यूनिटी बूस्ट होने से आप कई तरह के रोगों, इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं। विटामिन सी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट की तरह शरीर में एक्ट करता है, जिससे शरीर की क्षमता कई तरह के नुकसानदायक फ्री रैडिकल्स से लड़ने के खिलाफ बढ़ जाती है।

जंगल जलेबी पेट की सेहत को भी दुरुस्त रखती है । इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होता है। पेट संबंधित कई रोगों से बचाव हो सकता है।

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह
Advertisement