Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guru rashi parivartan : इन राशि वालों की किस्मत बृहस्पति देव चमकाएंगे , होगी धनवर्षा

Guru rashi parivartan : इन राशि वालों की किस्मत बृहस्पति देव चमकाएंगे , होगी धनवर्षा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guru rashi parivartan : बृहस्पति देव देवताओं के गुरु है। देवताओं का मार्गदर्शन करते है। ग्रह मंडल में उनका खास स्थान है। बृहस्पति देव विशाखा, पुनर्वसु और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। बृहस्पति को ज्ञान, संतान, शिक्षा, बड़े भाई, धार्मिक कार्य इत्यादि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक आने वाले 2 महीने तक कुछ राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहेगी। आईये जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन पर  गुरु की विशेष कृपा होने वाली है।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

मेष
मेष राशि के जातकों पर आने वाले दो महीने तक गुरु ग्रह की विशेष कृपा रहेगी। धन लाभ भी होगा। नौकरी के लिए नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

मिथुन
शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आएगी। नया मकान या वाहन खरीदने का योग बनेगा। अन्य कार्यों में भी सफलता मिलेगी।

सिंह
नौकरी में मान-सम्मान के साथ पदोन्नति होगी। बिजनेस मे धन लाभ के कई योग बनेंगे। छात्रों के विशेष लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक
इस राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। पारिवारिक सदस्यों से सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

मीन
मीन राशि वालों के लिए अगले दो महीनों में खूब तरक्की होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा। इसके अलावा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

Advertisement