Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kajari Teej 2022: इस दिन है निर्जला व्रत कजरी तीज , जानें शुभ मुहूर्त

Kajari Teej 2022: इस दिन है निर्जला व्रत कजरी तीज , जानें शुभ मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kajari Teej 2022 :  हिंदू धर्म में कजरी तीज का बहुत महत्व है। भारत में इस त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। कजरी तीज के मौके पर गांवों, मोहल्लों में खेलों का आयोजन किया जाता है। परंपरा के अनुसार, इस दिन लोग एक दूसरे को उपहार देते है। घरों में पकवान बनाया जाता है। महिलाएं गीत, नृत्य का आयोजन करती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कजरी तीज का व्रत भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। कजरी तीज के मौके पर खेलों के आयोजन की भी परंपरा है। इस साल कजरी तीज का व्रत 14 अगस्त, रविवार को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और इस दौरान भगवान शिव, मां पार्वती और नीमड़ी माता की पूजा करती हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से पति की आयु लंबी होती है।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

कजरी तीज तिथि प्रारंभ: 13 अगस्त, शनिवार, रात्रि 12:53 बजे से
कजरी तीज तिथि समाप्त: 14 अगस्त रविवार रात्रि 10:35 बजे

इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। निर्जला व्रत  के दौरान भगवान शिव, नीमड़ी माता और मां पार्वती की पूजा करते हुए उनसे मन ही मन पति की लंबी उम्र की कामना की जाती है।

 

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
Advertisement