Gandey Assembly By-election Result 2024 : झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के साथ- साथ विधानसभा की एक सीट गांडेय विधानसभा उपचुनाव पर सभी की निगाहें टिकी थी। इस सीट से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की हैं। उन्हें 26 हजार से अधिक वोटों से जीत मिली हैं।
पढ़ें :- VIDEO: सीएम ममता ने मेरे खिलाफ रची साजिश- हुमायूं कबीर, कहा- भाजपा और टीएमसी ने मिलकर जारी किया वीडियो
कल्पना सोरेन ने बीजेपी के दिलीप वर्मा को 26483 वोटों से हराया। सोरेन को 108975 वोट मिले हैं, जबकि दिलीप वर्मा को 82492 वोट मिले हैं। गांडेय विधानसभा उपचुनाव पर सभी की निगाहें टिकी थीं। यह सीट हॉट सीटों में शुमार थी क्योंकि इस सीट से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रही हैं। स्वयं कल्पना सोरेन ने इस सीट पर जीत को लेकर जमकर पसीना बहाया।