Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kanhaiya Kumar joined Congress: कन्हैया कुमार बोले-कांग्रेस नहीं बचेगी तो देश नहीं बचेगा

Kanhaiya Kumar joined Congress: कन्हैया कुमार बोले-कांग्रेस नहीं बचेगी तो देश नहीं बचेगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kanhaiya Kumar joined Congress: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस (Congress) ज्वॉइन करते हुए ही कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं बचेगी तो देश नहीं बचेगा, इसलिए हमने कांग्रेस ज्वॉइन की है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

देश की सबसे पुरानी और ​बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ही है, जिसे बचाने की जिम्मेदारी है। कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा कि आज बड़ा जहाज नहीं बचेगा तो छोटे जहाज भी नहीं बचेंगे। देश में इस समय के वैचारिक संघर्ष को कांग्रेस पार्टी ही नेतृत्व दे सकती है।

इस दौरान कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कांग्रेस को सबसे लोकतांत्रिक पार्टी करार दिया है। हालांकि, अभी औपचारिक रूप से जिग्नेश मेवाणी ने कांग्रेस का दामन नहीं थामा है। बता दें कि, कांग्रेस का दामन थामने से पहले कन्हैया कुमार व जिगनेश मेवानी शहीदे आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

उसी वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दिल्ली के आईटीओ स्थित शहीदे आजम भगत सिंह पार्क पहुंचे। यहां उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई। उन्होंने राहुल गांधी को पगड़ी बांधी।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल
Advertisement