Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Kanika Kapoor बेबी डॉल बन हाथों पर लिखवाया पिया का नाम, मंगेतर गौतम ने किया खास अंदाज में प्रपोज

Kanika Kapoor बेबी डॉल बन हाथों पर लिखवाया पिया का नाम, मंगेतर गौतम ने किया खास अंदाज में प्रपोज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बेबी डॉल गाने को गाने के बाद मशूहर हुईं कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के फैंस के लिए बड़ी खबर है। दरअसल कनिका कपूर (Kanika Kapoor) आज यानी 20 मई को अपने मंगेतर गौतम (fiancé gautam) से शादी करने जा रही हैं।

पढ़ें :- लंदन से मुंबई लौट सलमान खान, कड़ी सिक्योरिटी के बीच स्पॉट हुए भाई जान

यह कनिका कपूर की दूसरी शादी होगी। अब इस समय कनिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी (pre-wedding ceremony) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो आप देख सकते हैं।

आपको बता दें, दरअसल कनिका की हल्दी के बाद अब उनकी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सामने आई हैं। आप देख सकते हैं कनिका कपूर ने इंस्टा पर मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- G I Love you sooooo much!

इन सभी फोटोज के सामने आने के बाद कनिका कपूर को फैंस लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। कनिका कपूर की तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स ने प्यार लुटाया है। वैसे कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें काफी ड्रीमी हैं और सभी आकर्षक लग रहीं हैं। आपको बता दें कि कनिका ने अपनी मेहंदी के दिन थीम से मैच करते हुए लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना।


इस लहंगे में कनिका कपूर बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं उनके मंगेतर ने क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा, बास्केट पहनी। इसी के साथ कनिका कपूर ने अपने लुक को सिंपल रखा। आप देख सकते हैं लहंगे से मैचिंग चोकर नेकपीस, चूड़ियों, फ्लॉवर जूलरी के साथ कनिका ने अपने लुक को कंप्लीट किया।

पढ़ें :- ऐसे कैसे शूट नहीं करेगी... कपड़े बदल और शूट कर, फेमस एक्ट्रेस के साथ प्रोड्यूसर ने की बदसलूकी

इसी के साथ साइड पार्टेड ओपन हेयर्स में कनिका कपूर स्टनिंग लगीं। वैसे मेहँदी में कनिका और गौतम ने जमकर डांस किया। आपको बता दें कि कनिका कपूर के होने वाले पति गौतम NRI बिजनेसमैन हैं। सभी प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज लंदन में हुई हैं और आज शादी भी वही होगी। वहीं इससे पहले कनिका कपूर ने NRI Raj Chandok से शादी की थी और इस शादी से कनिका के तीन बच्चे हैं।

Advertisement