1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024 : सावित्री सिंह, बोलीं-लोगों को मतदान बूथ तक पहुंचाना भी है राष्ट्र निर्माण कार्य

Lok Sabha Elections 2024 : सावित्री सिंह, बोलीं-लोगों को मतदान बूथ तक पहुंचाना भी है राष्ट्र निर्माण कार्य

लोकसभा चुनाव में लखनऊ क्षेत्र के मतदाताओं को 100 प्रतिशत मतदान के लिए और मतदाताओं को  प्रेरित और संकल्पित करने के लिए मतदाता जागरूकता संगोष्ठी संपन्न हुई। विशिष्ट मातृशक्ति संगोष्ठी में शहर की सैकड़ों संभ्रांत महिलाएं भागीदार बनी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

लखनऊ : लोकसभा चुनाव में लखनऊ क्षेत्र के मतदाताओं को 100 प्रतिशत मतदान के लिए और मतदाताओं को  प्रेरित और संकल्पित करने के लिए मतदाता जागरूकता संगोष्ठी संपन्न हुई। विशिष्ट मातृशक्ति संगोष्ठी में शहर की सैकड़ों संभ्रांत महिलाएं भागीदार बनी। संगोष्ठी में वक्ताओं ने “आओ चले मतदान करें , ”खुद चलें परिवार के संग ” जैसे स्लोगन के साथ मतदान  हेतु शहर वासियों को प्रोत्साहित करने का आवाहन किया। संगोष्ठी का आयोजन  राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह के आवास पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के सौजन्य से हुआ।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

लोगों को बूथ तक पहुँचाना भी राष्ट्र निर्माण का ही कार्य- सावित्री सिंह 
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री की पत्नी सावित्री सिंह ने अपने प्रखर विचार रखे। उन्होंने कहा किसी भी लोकतांत्रिक देश की मजबूती में देश की जनता व वोटर  का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए  मतदान के लिए लोगों को निकाल कर बूथ तक पहुँचाना भी राष्ट्र निर्माण का ही कार्य है।

 

 राष्ट्र निर्माण मे नारी शक्ति की महत्ता एवं योगदान
इस अवसर पर लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने घर घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का आवाहन किया। उन्होंने महिला शस्त्रीकरण व समाज,राष्ट्र निर्माण मे नारी शक्ति की महत्ता एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए लखनऊ के चतुर्दिक विकास को सुनिश्चित रखने के लिए वर्तमान सांसद राजनाथ सिंह को पांच लाख से ज्यादा मतों से विजयी बनाने का आवाहन किया।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मतदान की अपील
इसी प्रकार संगोष्ठी प्रभु अपरिमेय श्याम दास इस्कॉन मंदिर, श्री श्री महराज दिव्या गिरी जी मनकामेश्वर मंदिर, वरिष्ठ शिक्षाविद जया लक्ष्मी शर्मा ने लखनऊ के वर्तमान सांस्कृतिक,सनातन परिदृश्य में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री की प्रासंगिकता व उनके द्वारा कराए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान की अपील की। इस अवसर पर समस्त उपस्थित नारी शक्ति ने 100 प्रतिशत मतदान के संकल्प लेते हुए समाज को प्रोत्साहित किए जाने के लिए सहभागी होने का निर्णय लिया।

 

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित
इसी कड़ी में  जेपी सिंह ने डॉ  आस्था मिश्र, डॉ निधि निरंजन, डा पल्लवी सिंह, डॉ अमिता शुक्ला,निर्मला सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, निशा खन्ना,संध्या टण्डन, भावना सिंह, शिवा सिंह, मीनू रस्तोगी,डॉ उमा सिंह, नूपुर शंखधर,तृप्ति तिवारी,संयोगिता चौहान,नेहा खन्ना आदि के प्रति आभार व्यक्त कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित किया और संगोष्ठी में पधारने और सभी के बहुमूल्य विचारों के लिए उपस्थित मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।

इस लोकसभा चुनाव व लखनऊ पूर्व विधानसभा के उपचुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका इस  सकारात्मक गोष्ठी के माध्यम से प्रभावशाली व निर्णायक होगी तथा मतदान दिवस 20 मई 2024 को पहले मतदान फिर जलपान को रेखांकित करने का आवाहन किया।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...