कानपुर। यूपी के कानपुर जिले में शनिवार सुबह रेल हादसा (Train accident) हो गया है। यहां ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने कहा कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन आज सुबह 2:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकरा गया। इसके बाद पटरी से उतर गया। इस घटना के बाद कुछ निशान देखे गए हैं। कुछ निशान लोको से 16वें कोच के पास मिले थे। शुरुआती जांच के अनुसार, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है।
पढ़ें :- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अजय देवगन सहित कई दिग्गज नेता प्रार्थना सभा में हुए शामिल
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि हादसे के एविडेंस सुरक्षित कर लिए गए हैं। आईबी और यूपी पुलिस (UP Police) भी मामले की जांच में जुटी है। इस घटना में यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। पैसेंजर्स के लिए अहमदाबाद के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।
The engine of Sabarmati Express (Varanasi to Amdavad) hit an object placed on the track and derailed near Kanpur at 02:35 am today.
Sharp hit marks are observed. Evidence is protected. IB and UP police are also working on it.
No injuries to passengers or staff. Train arranged…
पढ़ें :- रुपये के कमजोर होने से बढ़ेगी महंगाई, चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल और LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी: राहुल गांधी
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 17, 2024
वहीं कानपुर एडीएम सिटी राकेश वर्मा (Kanpur ADM City Rakesh Verma) ने कहा कि 22 बोगियां पटरी से उतरी हैं, गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को बस से वापस स्टेशन भेजा जा रहा है। एक मेमो ट्रेन भी यहां आ रही है। किसी तरह से कोई हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि शुक्रवार की देर रात कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। यहां ट्रेन के 22 डिब्बे बेपटरी हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी प्रकार की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है।
इस हादसे को लेकर ड्राइवर ने भी कहा है कि हादसा प्रथम दृष्टया बोल्डर के इंजन से टकराने की वजह से हुआ है, क्योंकि जैसे ही बोल्डर इंजन से टकराया, वैसे ही इंजन का कैटल गार्ड मुड़ गया।
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
पढ़ें :- Redmi 15 5G को Flipkart से भी खरीद पाएंगे ग्राहक, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दिखा अपकमिंग फोन का बैनर
रेल प्रशासन (Railway Administration) की ओर से यात्रियों की सुविधा के सभी इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को बस से कानपुर भेजा जा रहा है। सीनियर अधिकारी घटनास्थल और कंट्रोल रूम में मौजूद हैं। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। यात्रियों की मदद के लिए रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
रेलवे की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबर
प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353
कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015
मिर्जापुर 054422200097
इटावा 7525001249
पढ़ें :- पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से होर्मुज के मुद्दे पर की बात! देश पर हो रहे हमलों की निंदा भी की
टुंडला 7392959702
अहमदाबाद 07922113977
बनारस सिटी 8303994411
गोरखपुर 0551-2208088
मोदी सरकार के 70 दिनों में 21 रेल हादसे हो गए,रील मंत्री के लिए तो ये ‘छोटी घटना’ : कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स पोस्ट पर लिखा कि यूपी के कानपुर में साबरमती ट्रेन पटरी से उतर गई। मोदी सरकार के 70 दिनों में 21 रेल हादसे हो गए, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। रील मंत्री के लिए तो ये ‘छोटी घटना’ है।
यूपी के कानपुर में साबरमती ट्रेन पटरी से उतर गई.
पढ़ें :- रेलवे ने कई छूट के नियमों पर लगाए प्रतिबंध, रेलवे के अधिकारी नीतियों को बता रहे है सही
मोदी सरकार के 70 दिनों में 21 रेल हादसे हो गए, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है.
रील मंत्री के लिए तो ये 'छोटी घटना' है. pic.twitter.com/mjaN16fnjO
— Congress (@INCIndia) August 17, 2024