Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर कपिल सिब्बल ने उठाया सवाल, कहीं ये बातें…

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर कपिल सिब्बल ने उठाया सवाल, कहीं ये बातें…

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुछ कमाल नहीं किया। सबसे ज्यादा चार राज्यों में कांग्रेस को झटका लगा है। इसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को अपने अंदर झांकना चाहिए, क्योंकि बंगाल में पार्टी ने एक सीट पर भी जीत नहीं दर्ज की।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

इसके साथ ही असम और केरल में भी पार्टी पूरी तरह से विफल रही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिब्बल ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। यह असम और केरेल में विफल रही। पार्टी पश्चिम बंगाल में एक भी सीट सुरक्षित नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा कि जब अब पार्टी की तरफ से मांग उठाई जा रही है तो उन्हें गौर करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वह कांग्रेस के प्रदर्शन के मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और उचित समय पर इस मुद्दे पर बात करेंगे। उन्होंने कहा, हम अपने विचार पेश करेंगे।

आज सभी दलों के सभी लोगों को COVID-19 के बीच लोगों के जीवन को बचाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। गौरतलब है कि हाल में हुए बंगाल में चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 213 सीटें जीतीं। भारतीय जनता पार्टी ने 294 सीटों वाली राज्य विधानसभा में 77 सीटों पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन का खाता तक नहीं खुला है।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
Advertisement