मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता धर्मेंद्र का आज सोमवार को उनका निधन हो गया है। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (He-Man Dharmendra) अपने आखिरी सफर पर निकल चुके हैं। कई सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।
पढ़ें :- धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का पोस्टर जारी, एक्टर की आवाज सुन फैंस हुए इमोशनल, और ये बड़ा बेटा अरुण, ये हमेशा इक्कीस का रहेगा...
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने धर्मेंद्र (He-Man Dharmendra) के निधन की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने हीमैन को श्रद्धांजलि दी है। करण ने लिखा है, ‘यह एक युग का अंत है। एक बहुत बड़ा मेगा स्टार। मुख्यधारा के सिनेमा में एक हीरो का अवतार। अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति। वह भारतीय सिनेमा के एक वास्तविक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वह सबसे अच्छे इंसान थे। हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था। उनके पास सभी के लिए केवल अथाह प्यार और सकारात्मकता थी। आज हमारी इंडस्ट्री में एक बड़ा खालीपन है। एक ऐसा स्थान जिसे कभी कोई नहीं भर सकता, हमेशा एकमात्र धरमजी रहेंगे। हम आपको बहुत याद करेंगे। आज स्वर्ग धन्य है। आपके साथ काम करना हमेशा मेरे लिए आशीर्वाद रहेगा।
श्मशान घाट के बाहर नजर आईं बेटी अभिनेत्री एशा देओल
धर्मेंद्र के घर के बाहर सुबह से ही हलचल बनी हुई है। इसी बीच उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल शमशान घाट के बाहर नजर आई हैं। हालांकि, धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से अभी तक उनके निधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।