Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को ‘कोर्ट’ ने भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को ‘कोर्ट’ ने भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस  करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा  को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती जा रही है। इस बीच करीना कपूर के खिलाफ एक कोर्ट से नोटिस आया है।

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल
पढ़ें :- Kartam Bhugtam Trailer Release: श्रेयस तलपड़े और विजय राज की अपकमिंग फिल्म Kartam Bhugtam का रौंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर रिलीज

यह कोर्ट अभिनेता रितेश देशमुख का है। इन दिनों रितेश देशमुख अपने सेलिब्रिटी आधारित रियलिटी कॉमेडी शो केस तो बनता है, इसको लेकर सुर्खियों में हैं।  उनके इस शो में बॉलीवुड सितारे आकर अपने बारे में ढेर सारी बातें और रितेश देशमुख के साथ काफी मस्ती करते हैं। केस तो बनता है में जल्द ही करीना कपूर आने वाली हैं, जिसके लिए रितेश देशमुख ने उन्हें नोटिस यानी इनविटेशन भेजा है। रितेश देशमुख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में करीना कपूर को व्हाइट कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है। वीडियो में वह एक शख्स को अपने पास से गुजरता देख कहती हैं, यह कौन है जिसने मुझे मुड़कर नहीं देखा।  इस पर रितेश देशमुख कहते हैं वो कानून है। करीना कहती हैं कि उसे मुझे नोटिस करना चाहिए था। इसके बाद रितेश देशमुख कहते हैं कि वो नोटिस नहीं करते नोटिस भेजते हैं, कोर्ट से। इसके बाद रितेश देशमुख करीना को नोटिस देते हैं, जिसे देखकर अभिनेत्री हैरान हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर करीना कपूर और रितेश देशमुख का यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement