Karnataka Minister Slaps Woman: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कर्नाटक के एक मंत्री को शनिवार को एक कार्यक्रम में एक महिला को थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद किया गया। जिसके बाद से इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मंत्री जमीन का मालिकाना हक के कागज बांट रहे थे। इसी दौरान महिला फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंची थी। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
कर्नाटक बीजेपी के मंत्री वी सोमन्ना ने अपनी समस्या बताने आई महिला को थप्पड़ जड़ दिया। pic.twitter.com/Jg1Jm4Wus9
पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video
— Priya singh (@priyarajputlive) October 23, 2022
बताया जा रहा है कि कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री भाजपा के वी सोमन्ना, चामराजनगर जिले के हंगला गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भूमि का स्वामित्व वितरित करने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद से फरियाद लेकर पहुंची एक महिला उनके पास पहुंची। महिला के मुताबिक, उसने अपने फरियाद के संबंध में कई बार शिकायतें की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।