Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Karnataka Election Result 2023 : कर्नाटक के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बनी संजीवनी, 51 सीटों को किया कवर और 32 पर कांग्रेस है आगे

Karnataka Election Result 2023 : कर्नाटक के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बनी संजीवनी, 51 सीटों को किया कवर और 32 पर कांग्रेस है आगे

By संतोष सिंह 
Updated Date

Karnataka Election Result 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पटखनी देती दिख रही है। रुझानों में बढ़त के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस को 134 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 64 और जनता दल सेक्यूलर 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की सफलता को भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) के सकारात्मक परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- ममता INDIA गठबंधन के साथ,अधीर रंजन को फॉलो करना होगा पार्टी का निर्णय

कर्नाटक सड़कों पर राहुल गांधी ने अपनी छोटी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ जमकर पसीना बहाया

बजरंग दल और बजरंग बली जैसे चुनावी मुद्दों के बीच भारत जोड़ा यात्रा कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हुई है। कर्नाटक चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस के लिए सकारात्मक असर पड़ेगा इस बात के कयास पहले से लगाए जा रहे थे। दरअसल, कर्नाटक सड़कों पर राहुल गांधी ने अपनी छोटी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ खूब मेहनत की थी, जमकर पसीना बहाया था। यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का हाथ पकड़कर दौड़ लगाते दिखे थे। इन कवायदों का फायदा चुनाव परिणामों में कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहले हिमाचल और अब कर्नाटक में कांग्रेस ने अपनी जीत का पताका फहराया है। कर्नाटक की जीत हिमाचल से भी अहम है क्योंकि यह भाजपा के हार्डलाइन हिंदुत्व का अखड़ा बना हुआ था। इसके बावजूद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपनी बात वोटरों तक पहुंचाने में सफल रहे।

भारत जोड़ो यात्रा वाली सीटों पर कांग्रेस की स्ट्राइक रेट 63 फीसदी

अभी तक के रुझानों से पता चलता है कि भारत जोड़ो वाली यात्रा में कांग्रेस की स्ट्राइक रेट 63 फीसदी है। यानि यह प्रथम श्रेणी से पास होती दिख रही है। लेकिन, 37 फीसदी सीटों पर उसे भारत जोड़ो यात्रा का फल नहीं मिलता नजर आ रहा है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है।  चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए 224 सीटों में से 51 सीटों को कवर किया था। रुझानों पर नजर डालें तो अभी कांग्रेस इन 51 सीटों में से 32 सीटों पर आगे चलती दिख रही है। यात्रा में लोगों ने काफी बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लिया था। यात्रा के जरिए राहुल गांधी ने सीधा जनता से संपर्क साधा। इस दौरान कांग्रेस नेता चुनावी राज्य कर्नाटक में लगभग 500 किलोमीटर पैदल चले।

पढ़ें :- Viral Video: हिस्ट्रीशीटर शाहरुख ने दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी

भारत जोड़ो यात्रा से विपक्षी भी थे विचलित
राहुल गांधी की इस यात्रा ने विपक्षियों के मन में भी हलचल पैदा कर दी थी। भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) सीधे तौर पर राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा था क्‍योंकि साल 2023 में कई कर्नाटक समेत कई राज्‍यों के चुनाव हैं और 2024 में लोकसभा चुनाव हैं।फिलहाल कर्नाटक के रुझानों जिस तरह की कहानी बयां कर रहे हैं, उससे ये लग रहा है कि कांग्रेस को राहुल गांधी की इस यात्रा का अच्‍छा खासा फायदा मिला है।

रुझानों से काफी उत्‍साहित है कांग्रेस
बता दें कि रुझानों के सामने आने के बाद से कांग्रेस काफी उत्‍साहित है। कर्नाटक कांग्रेस ने हेलिकॉप्‍टर बुक किए हैं. कई चार्टेड प्‍लेन भी बुक कराए गए हैं। कांग्रेस नेता मल्लिका‍र्जुन खड़गे पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मुख्‍यमंत्री के पद को लेकर पार्टी में मंथन शुरू हो गया है। फिलहाल डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक कल विधायक दल की बैठक हो सकती है।

इतिहास के उन स्वर्णिम पन्नों में अपनी जगह बनाती है राजनीति  में यात्रा

राजनीति में यात्राओं का संदेश बहुत गाढ़ा होता है। यात्राओं की लकीर इतनी गाढ़ी होती है कि ये इतिहास के उन स्वर्णिम पन्नों में अपनी जगह बनाते है जिसे ​हर राजनीतिक संकट से उबरने के लिए खोला जाता है। एक बार फिर से कुछ समय पूर्व संपन्न हुई भारत जोड़ो यात्रा अचानक सुर्खियों में आ गई। इस बार मौका है कर्नाटक विधान सभा चुनाव 2023 के नतीजे आने पर पर।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement