Karva Chauth Special Dish: अगर आप करवाचौथ के दिन कुछ स्पेशल बनाने के बारे में सोच रहीं हैं तो आप बना सकती हैं अचारी गोभी। आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है अचारी गोभी।
पढ़ें :- एसीडिटी और ब्लड शुगर की समस्या से रहना चाहतें हैं दूर, तो भूल कर भी न पिएं खाली पेट न ये 5 ड्रिंक्स
अचारी गोभी बनाने के लिए सामग्री
- गोभी
- प्याज
- मेथी दाना
- राई
- हींग
- जीरा
- सौंफ
- जीरा पाउडर
- कलौंजी
- नमक
- हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर
- हरी मिर्च पाउडर
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- दही
- सरसों का तेल
- हरा धनिया
- अदरक
अचारी गोभी बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए तेल गरम करें और फिर इसमें मेथी दाना, राई, जीरा, कलौंजी, सौंफ और हींग डालें। इसके बाद धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालें और इसे अच्छे से चटकने दें। फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालें और अच्छे से भूनें।
अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें और एक मिनट के लिए फिर से भूनें। अब इसमें गोभी के फूल और नमक को डालें। इसके बाद इसमें 1-2 टेबल स्पून पानी छिड़कें और अच्छी तरह मिलाएं, इसे ढककर आधा पकने दें।
और फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट के साथ दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब मीडियम आंच पर 4-5 मिनट तक दही की ग्रेवी गाढ़ी होने तक भूनें। अचारी गोभी बनकर तैयार है, कटे हुए हरे धनिये और अदरक से इसे गार्निश करें।