लंदन। प्रिंस विलियम (Prince William)की पत्नी वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन (Kate Middleton) कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी कीमोथेरेपी शुरू हो गई है। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने पिछले दो महीनों को पूरे परिवार के लिए काफी कठिन बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि इलाज जारी है, ऐसे समय में समय और स्थान को लेकर गोपनीयता बरतें।
पढ़ें :- 'विधेयक के विरोध में मतदान करें...' सपा ने परिसीमन बिल को लेकर अपने सांसदों को जारी किया व्हीप
A message from Catherine, The Princess of Wales pic.twitter.com/5LQT1qGarK
— The Prince and Princess of Wales (@KensingtonRoyal) March 22, 2024
केट ने क्या कहा?
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
केट ने कहा कि मैं अब ठीक हूं। मैं उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करके हर दिन मजबूत हो रही हूं, जो मुझे ठीक होने में मदद कर रही है। 42 वर्षीय केट को क्रिसमस के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। उस समय उन्हें अपने पति प्रिंस विलियम के साथ अपने विंडसर होम के पास एक फार्म शाप से चलते हुए देखा गया था।
जनवरी 2024 में हुई थी सर्जरी
दरअसल, जनवरी 2024 में केट के पेट की सर्जरी हुई थी। इसके बाद से वो सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आई हैं। दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद अब केट की बीमारी की जानकारी सामने आई है।
शाही परिवार की तरफ से सर्जरी के बाद केट की कोई नई तस्वीर जारी नहीं की गई है। यही वजह है कि लोग सर्जरी के बाद केट की हालात गंभीर होने का अनुमान लगा रहे थे। हालांकि, शाही परिवार ने एक बयान जारी कर कहा है कि प्रिंसेस रिकवर हो रही हैं और ईस्टर के बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आएंगी।