Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gujarat election: केजरीवाल ने BJP पर बोला हमला, कहा- अंदर ही अंदर हमसे मिल जाओ

Gujarat election: केजरीवाल ने BJP पर बोला हमला, कहा- अंदर ही अंदर हमसे मिल जाओ

By प्रिया सिंह 
Updated Date
Gujarat election: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टीयों में सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टी अपना रूझान गुजरात चुनाव की तरफ कर लिया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार प्रदेश की यात्राएं कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर गए है। अंतिम दिन केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और पार्टी के पन्ना प्रमुखों से अपील की कि वे ‘आप’ से जुड़ें।

पढ़ें :- PM Modi Ayodhya Road Show: रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, समर्थकों की भारी भीड़

केजरीवाल ने कहा, ‘हमें भाजपा के नेता नहीं चाहिए। हमें भाजपा के पन्ना प्रमुख, कार्यकर्ता चाहिए, ये बड़ी संख्या में हमारे से साथ जुड़ रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि आप भाजपा में रहो लेकिन काम हमारे लिए करों, क्योंकि हमारे पास पैसे नही हैं। इसी लिए आप भाजपा से पैसे लेते रहो लेकिन काम आम आदमी पार्टी के लिए करों, और साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते है मैं आप लोगों की सारी मांगे पूरी करूंगा।

Advertisement