Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Kerala  Tourist Places : केरल की खूबसूरत जगहें सैलानियों को घूमने के लिए स्वर्ग है, देखिए यहां की प्राकृतिक सुंदरता के नजारे

Kerala  Tourist Places : केरल की खूबसूरत जगहें सैलानियों को घूमने के लिए स्वर्ग है, देखिए यहां की प्राकृतिक सुंदरता के नजारे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kerala  Tourist Places :  प्राकृतिक सुंदरता से  सजे केरल राज्य में नारियल के पेड़ों की कतारें इसकी सुन्दरता को चार चांद लगा देती है। सैलानियों के लिए केरल की अनुपम प्राकृतिक छटा स्वर्ग के समान लगती है। केरल के  खूबसूरत समुद्री तटों से लेकर पहाड़, झरने, नदियां और वादियां  पर्यटकों के लिए अद्भुद प्राकृतिक सौन्यदर्य का नजारा होती है। आज  हम आपको बता रहे हैं कि आप यहां कहां-कहां घूम सकते हैं।

पढ़ें :- RBI के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव की जब विदेश में लगी लॉटरी, पर मेरे जीतने का चांस था जीरो

मुन्नार और वायनाड
मुन्नार बेहद खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है।  प्राकृतिक खूबसूरती की मिसाल बने मुन्नार में आप इको प्वाइंट,एराविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसे पर्यटक स्थल घूम सकते हैं। यहां पास ही मरायूर में दा डोलमेन और रॉक पेंटिंग्स और टी म्यूजियम है। यहां स्थित झील में पर्यटक वोटिंग भी कर सकते हैं।आप यहां रोज गार्डन भी देख सकते हैं। इसके अलावा, आप एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान भी देख सकते हैं।

अल्लेप्पी
केरल में सैलानी अल्लेप्पी घूम सकते हैं। इसे भारत का वेनिस कहा जाता है। वायनाड में टूरिस्ट ट्रैकिंग और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं। इस जगह की शान्ति लोगों को आकर्षित करती है। वर्कला में सैलानी जर्दना स्वामी मंदिर, विष्णु मंदिर और शिवगिरी मठ के दर्शन कर सकते हैं। इसी तरह से मुन्नार भी बेहद खूबसूरत जगह है जहां देश के कोने.कोने से सैलानी आते हैं। यहां पर्यटक चाय के बागानों की सैर कर सकते हैं।

Advertisement