Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खामेनेई की मौत से कश्मीर में उबाल, आज भी घाटी में जारी रहेंगी पाबंदियां

खामेनेई की मौत से कश्मीर में उबाल, आज भी घाटी में जारी रहेंगी पाबंदियां

By Abhimanyu 
Updated Date

Khamenei’s Assassination : ईरान के सुप्रीम लीडर और शिया मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत ने दुनियाभर के शिया समाज में आक्रोश है। अमेरिका और इजरालय के हमले में मौत के बाद भारत में उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान कश्मीर में हिंसा भी हुई है। वहीं, मौजूदा हालातों को देखते हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कश्मीर में कड़ी पाबंदियां लागू रहीं।

पढ़ें :- iPhone 17e स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, A19 चिप और 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स से है लैस

कश्मीर में एहतियात के तौर पर सोमवार को दो दिनों के लिए एजुकेशनल इंस्टिट्यूट बंद कर दिए गए और मोबाइल इंटरनेट की स्पीड कम कर दी गई, वहीं अधिकारियों ने मंगलवार को घाटी में सिक्योरिटी फोर्स के काफिले की सभी मूवमेंट कैंसिल कर दी क्योंकि कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन हिंसक होने लगे थे। टेंशन से बचने के लिए, उन्होंने मंगलवार को सिक्योरिटी फोर्स की कोई भी रोड ओपनिंग पार्टी तैनात नहीं करने का भी फैसला किया है।

खामेनेई की हत्या के बाद जम्मू और कश्मीर में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शनों में छह सिक्योरिटी वालों समेत कम से कम 14 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में अलग-अलग जगहों पर 75 रैलियां हुईं, जबकि सोमवार को जम्मू इलाके में भी कुछ प्रदर्शन हुए। अगस्त 2019 के बाद यह पहली बार है जब कश्मीर में इतने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

Advertisement