Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पटना में खान सर के कोचिंग पर ताबड़तोड़ हमला, अगले आदेश तक लगा ताला, छात्र सड़कों पर उतरे!

पटना में खान सर के कोचिंग पर ताबड़तोड़ हमला, अगले आदेश तक लगा ताला, छात्र सड़कों पर उतरे!

By Sushil Sah 
Updated Date

Khan Sir Coaching Centre Closed: खान सर का कोचिंग संस्थान जो ब‍िहार की राजधानी पटना के मुसल्‍लहपुर हाट इलाके में स्थित है, पर मंगलवार 2 जून 2026 की देर शाम को करीब 10:30 और 11:00 बजे के आस—पास हमला किया गया था, जिसमें फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस हमलें में करीब दस से बारह राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है। खान सर का दावा है कि कोचिंग सेंटर में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी गई। इस हमले में एक गार्ड को इतना पीटा गया कि वह पूरी तरह से घायल हो गया। उसके बाद उस गार्ड को घायल अवस्था में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना के एसएसपी, एसपी समेत पुलिस प्रशासन का पूरा दल घटनास्‍थल पर पहुंचे। वहीं पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि इस मामले की गहन रूप से जांच की जा रही है। उन्‍होंने ये भी आश्‍वास‍न दिया कि इस खतरनाक घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।

पढ़ें :- 10 साल तक ‘मरा हुआ’ बनकर घूमता रहा रेप का आरोपी, पत्नी की एक शिकायत ने खोल दी पूरी पोल

फिलहाल इस हमले के बाद खान ग्लोबल स्टडीज को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। हांलाकि, इस घटना के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग परिसर के बाहर पहुंच रहे हैं, लेकिन कोचिंग में अब तक पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। इसके अलावा कोचिंग संस्थान की ओर से कोचिंग खोलने के बारे में अब तक कोई भी सूचना नहीं दी गई है। जानकारी के अभाव में कोचिंग के बाहर छात्रों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

सड़कों पर उतरे छात्र

इस कोचिंग संस्थान हुई कथित तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन भी किए। इसके साथ ही छात्रों ने कोचिंग संस्थान के बाहर नारेबाजी करते हुए खान सर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। छात्रों का कहना था कि प्रशासन को तत्काल उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। हमले के अगले दिन से ही खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मुसल्लहपुर हाट क्षेत्र में हजारों की संख्या में छात्र इकट्ठा हो गए, जिसके चलते उस इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गई।

पढ़ें :- Realme P4R 5G की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6/256GB वेरिएंट की कीमत लीक
Advertisement