Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kiren Rijiju Dance Video: केंद्रीय मंत्री का डांस देख खुश हुए पीएम मोदी, खुद शेयर कर कहीं ये बातें…

Kiren Rijiju Dance Video: केंद्रीय मंत्री का डांस देख खुश हुए पीएम मोदी, खुद शेयर कर कहीं ये बातें…

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kiren Rijiju Dance Video: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू  (Kiren Rijiju) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के एक गांव में ग्रामीणों के साथ डांस कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री का डांस वीडियो वायरल होने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने भी उनके डांस की तारीफ की है और इसको शेयर किया है।

पढ़ें :- One Nation, One Election: सीएम योगी बोले-यह निर्णय विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में 'मील का पत्थर' सिद्ध होगा

बता दें कि, किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने अपने ट्विटर से इस डांस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘हमारे कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) भी एक अच्छे डांसर हैं। अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा।’

इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया और लोग इस पर अपनी टिप्पणियां करने लगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘मेरी यात्रा के दौरान जब हम विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए सुंदर काजलंग गांव गए।

जब भी मेहमान इन लोगों के गांव आते हैं तो यह सजोलंग डांस लोगों का पारंपरिक मनोरंजन होता है। यहां के मूल लोक गीत और नृत्य अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय का सार हैं।’

Advertisement