Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसान आंदोलन: दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस गे गोले दागे

किसान आंदोलन: दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस गे गोले दागे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसान एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है वह अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं रविवार को अलवर जिले के शाहजहांपुर हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच तनातनी का माहौल देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।

पढ़ें :- सीएम योगी ने बस्ती मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिये ये दिशा-निर्देश

वहीं, इसको लेकर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके साथ ही किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसूगैस के गोले भी छोड़े हैं। हाईवे पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव के बाद वाहनों का पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

फिलहाल सभी आंदोलनरत किसानों को हरियाणा में धारूहेड़ा के पास रोका गया है। ये सभी किसान दिल्ली में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए रवाना हुए थे। ये हरियाणा के रास्ते दिल्ली पहुंचना चाह रहे थे। लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक दिया है।

 

पढ़ें :- सीएम योगी के निर्देश पर अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ 8 जुलाई से अभियान चलाएगा परिवहन विभाग
Advertisement