Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जानिए अभिनेत्री माधुरी दीक्षित कैसे बिताती हैं अपना पूरा दिन, देखिए वीडियो

जानिए अभिनेत्री माधुरी दीक्षित कैसे बिताती हैं अपना पूरा दिन, देखिए वीडियो

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) सिलेब्स अपनी दिनचर्चा कैसे बिताते हैं फैंस अक्सर इसके बारे में जानकारी करने के लिए उत्साहित रहते हैं। ऐसे में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने डेली रूटीन की झलक लोगों को दिखाई है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनकी दिनचर्या में क्या—क्या शामिल है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) भी दिखाई दिए हैं।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

अभिनेत्री (Madhuri Dixit) ने वीडियो की शुरूआत चाय और नाश्ते से की है। वीडियो में माधुरी के घर से सुबह का नजारा दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपना पूरा दिन दिखाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ब्रेकफास्ट दिखाती हैं। इसमें चाय, टोस्ट और अंडा भुर्जी शामिल है। इस भुर्जी में टमाटर, प्याज वगैरह नहीं है, एकदम सिंपल है।

माधुरी (Madhuri Dixit) ने वीडियो में फैन्स को बताया है कि उन्हें चाय पसंद है। इसके साथ ही माधुरी (Madhuri Dixit) की टीम उन्हें तैयार करती हुई दिखाई देती है। इसके बाद माधुरी दीक्षित शूट पर जाती हैं। माधुरी (Madhuri Dixit) साड़ी पहनकर तैयार होती हैं और डांस दीवाने 3 के सेट पर पहुंचती हैं। वह अपना लंच दिखाती हैं जिसमें पालक पनीर, पनीर मखनी, कॉलीफ्लॉवर राइस और कुछ उबली सब्जियां शामिल होती हैं। बता दें कि, इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला भी दिख रहे हैं।

सिद्धार्थ का निधन सितंबर के महीने में हार्ट अटैक से हो चुका है। उनकी ये झलक उस वक्त की है जब उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ एक एपिसोड के लिए शूट किया था। सिद्धार्थ डांस दीवाने 3 में अपने वेब शो ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3’ के लिए आए थे। सिद्धार्थ ने माधुरी दीक्षित के साथ ‘दिल तो पागल है’ का आइकॉनिक सीन ‘और पास’ रिक्रिएट किया था। वह शाहरुख खान के राहुल वाले रोल में थे।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कोविड वैक्सीन पर उठाए सवाल, बोले- मेरे हार्ट अटैक का ताल्लुक हो सकती है वैक्सीन 
Advertisement