Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Kosovo Parliament :  कोसोवो की संसद में हंंगामा, PM कुर्ती पर फेंके गए अंडे , बीच में रोकी गई सदन की कार्यवाही

Kosovo Parliament :  कोसोवो की संसद में हंंगामा, PM कुर्ती पर फेंके गए अंडे , बीच में रोकी गई सदन की कार्यवाही

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kosovo Parliament :  कोसोवो की संसद में शनिवार को सदन की कार्यवाही को उस समय रोकना पड़ गया जब विपक्षी सांसद टाइम काद्रिजाज ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके। इसके बाद संसद में भारी हंंगामा हो गया और अफरातफरी का माहौल बन गया। खबरों के अनुसार, दरअसल, यह घटना तब हुयी जब एल्बिन कुर्ती की पार्टी ‘वेटेवेंडोसजे’ ने 7 जून के संसदीय चुनाव के बाद नई संस्थाओं के गठन को लेकर विपक्षी समूहों के साथ बातचीत शुरू की थी।

पढ़ें :- आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल

कुर्ती पर अंडे फेंकने से पहले व‍िपक्षी सांसद टाइम काद्रिजाज ने चिल्लाते हुए कहा, तुम्हें शर्म आनी चाहिए. इसके जवाब में कुर्ती ने कहा कि अगर बातचीत के लिए यह कीमत चुकानी पड़ती है, तो उन्हें यह कीमत चुकाने में खुशी होगी।

पीएम की तरफ कई अंडे फेंके
अल्प बहुमत की कुर्ती सर​कार के पास अकेले सरकार चलाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं था। इसके बाद भी पीएम कुर्ती
120 में से 53 सीटें जीतने के बाद बड़ी राजनीतिक ताकत तो बन गए।

सुरक्षा गार्ड और अन्य सांसद बीच-बचाव के लिए आगे बढ़े तो वो जोर से चिल्लाईं कि आपको शर्म आनी चाहिए।

यह घटना कई दिनों की बातचीत के बाद हुई है, जिसमें कुर्ती कोसोवो के बड़े राजनीतिक संकट के बीच नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए विपक्ष का पर्याप्त समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

इस बाल्कन देश में दो साल से ज़्यादा समय में तीन चुनाव हो चुके हैं। फरवरी 2025 में हुए बेनतीजा मतदान के बाद दिसंबर में हुए चुनाव में कुर्ती ने जातीय अल्पसंख्यक सांसदों के साथ मिलकर संसदीय बहुमत हासिल किया।

Advertisement