Kota Factory season 3 release date out: एक बार फिर से जितेन्द्र कुमार (Jitendra Kumar) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा गए हैं। उनकी वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस वेब सीरीज के बाद अब जितेन्द्र कुमार ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है। कुछ महीनों पहले ‘कोटा फैक्ट्री-3’ की अनाउंसमेंट नेटफ्लिक्स ने कई नए शोज के साथ की थी।
पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
अब कोटा फैक्ट्री के सीजन 3 की रिलीज डेट भी ‘जीतू भैया’ ने भी बताया दी है। हालांकि, जीतू भैया का अंदाज है, तो वह यूनिक तो होगा ही। जीतू भैया उर्फ जितेन्द्र कुमार ने रिलीज डेट डायरेक्ट नहीं बताई, बल्कि एक ऐसा समीकरण दिया है, जिसे आपको खुद सॉल्व करना होगा।
सोल्व कर लेंगे तो मिल जाएगी ‘कोटा फैक्ट्री-3’ की रिलीज डेट कोटा फैक्ट्री नेटफ्लिक्स की सबसे सफल सीरीज में से एक है। शुरुआत में इस वेब सीरीज का पहला पार्ट 2019 में Youtube पर आया था, लेकिन उसके बाद इस सीरीज को नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया। अब दो सफल सीजन के बाद ‘कोटा फैक्ट्री’ अपने तीसरे सीजन के लिए बिल्कुल तैयार है।