Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Kotak Mahindra Bank : RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक के नए क्रेडिट कार्ड्स जारी करने पर लगाई रोक

Kotak Mahindra Bank : RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक के नए क्रेडिट कार्ड्स जारी करने पर लगाई रोक

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kotak Mahindra Bank : प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक (Kotam Mahindra Bank) को लेकर बड़ी खबर आई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक को ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया है। आरबीआई ने बुधवार को बताया कि कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन व मोबाइल बैंकिंग चैनल्स के ज़रिए नए ग्राहक जोड़ने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक के नए क्रेडिट कार्ड्स जारी करने पर भी रोक लगाई गई है। बकौल आरबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक के मौजूदा ग्राहकों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पढ़ें :-  Flipkart Deals :  स्मार्ट टीवी खरीदना हुआ आसान ,  Flipkart पर तगड़ी डील

कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी सिस्टम में केंद्रीय बैंक को खामियां मिली थीं। इस पर बैंक से जवाब भी मांगा गया था, जो आरबीआी को संतोषजनक नहीं लगा। रिजर्व बैंक ने ये कार्रवाई 2022 और 2023 के आईटी जांच के बाद की है।

गौरतलब है कि कोटक महिंद्रा बैंक का क्रेडिट कार्ड बिजनेस कुल बिजनेस का करीब 3.8 फीसदी है। बैंक के पास देश के कुल क्रेडिट कार्ड मार्केट में करीब 4 फीसदी की हिस्सेदारी है।

Advertisement