Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer Release: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor ) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की आने वाली फिल्म को लेकर काफी समय से खबरों का बाजार गर्म है। उनकी आने वाली फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इसके अलावा फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो गया, जिससे फैन्स का उत्साह और बढ़ गया. ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना (double excitement) करने के लिए मेकर्स ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म तेरी बातों मैं ऐसा उलझा जिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है
पढ़ें :- Budget 2026 : यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की बल्ले-बल्ले, कंटेंट क्रिएटर्स पर मोदी सरकार ने लुटाए करोड़ों रुपये
बुधवार को निर्माताओं ने घोषणा की कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का ट्रेलर 18 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का नवीनतम ट्रेलर योजना के अनुसार जारी किया गया है. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor ) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर मैडॉक फिल्म ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के इस ट्रेलर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगी। 2 मिनट 57 सेकेंड का यह ट्रेलर इतना मनोरंजक है कि आप इसे देखना पसंद करेंगे.शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत इस फिल्म की रिलीज डेट पर नजर डालें तो यह फिल्म 9 फरवरी 2024 को रिलीज होगी. बता दें कि दिनेश विजान द्वारा निर्मित यह फिल्म वैलेंटाइन डे वीक को देखते हुए रिलीज हो रही है.