Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. KRK ने गोविंदा के बाद अर्जुन कपूर का किया धन्यवाद, कहा- आप ही असली मर्द हैं जो…

KRK ने गोविंदा के बाद अर्जुन कपूर का किया धन्यवाद, कहा- आप ही असली मर्द हैं जो…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे विवादित शख्स कमाल राशिद खान अक्सर अपने बयानो के चलते सुर्खियों में बने रहतें हैं। बीते कई दिनो से लगातार वो सभी बॉलीवुड स्टार्स से पंगा  लेने का काम कर रहें हैं। KRK के बयानो के चलते  बीते दिनो मीका सिंह केआरके के घर के बाहर पहुंच गए।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म

वहीं केआरके ने एक्टर गोविंदा को लेकर भी बयान बाजी की और उनका सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया था। वहीं गोविंदा ने इस बात खंडन करते हुए कहा था मै कई महीनो से न केआरके से मिला हूँ न मेरी कोई बात हुई है।

अब इन सभी के बीच उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को अपना रियल दोस्त कहा है। केवल यही नहीं ब्लकली केआरके ने एक ट्वीट कर यह दावा भी किया है कि बीते दिन अर्जुन ने उन्हें फोन किया और इन दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। आप सभी को याद हो तो इससे पहले केआरके ने एक्टर गोविंदा को लेकर भी एक ऐसा ही ट्वीट किया था, जिसके बाद गोविंदा को सफाई देनी पड़ी थी।

हाल ही में केआरके ने ट्विटर पर लिखा है, “आपकी कॉल और लंबी चर्चा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद अर्जुन भाई। अब मैं समझ गया कि बॉलीवुड में आप ही मेरे असली दोस्त हैं और आप ही असली मर्द हैं जो किसी से नहीं डरते। अब मैं कभी भी आपकी फिल्म की आलोचना नहीं करुंगा।”

हालांकि केआरके और अर्जुन के बीच क्या बातचीत हुई और केआरके के इस दावे में कितनी सच्चाई है यह तो अर्जुन कपूर ही बता सकते हैं। लेकिन अब तक इस बारें में अर्जुन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। बीते दिनों ही गोविंदा के बारे में ट्वीट कर केआरके ने लिखा था, ‘गोविंदा भाई, आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया, मैं आपको निराश नहीं करूंगा।’

Advertisement