Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Video-कुणाल कामरा ने फिर केंद्र सरकार को घेरा, गीत के बोल हैं आपके टैक्स का पैसा हो रहा है हवा-हवाई, कहते हैं इसको तानाशाही…

Video-कुणाल कामरा ने फिर केंद्र सरकार को घेरा, गीत के बोल हैं आपके टैक्स का पैसा हो रहा है हवा-हवाई, कहते हैं इसको तानाशाही…

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। स्टैंड अप कॉमेडियन  कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने विवाद के बीच एक और वीडियो जारी कर दिया है। कुणाल कामरा (Kunal Kamra)  ने अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharama) पर तंज कसते हुए बुधवार को एक वीडियो शेयर किया, जहां वह एक गाने के जरिए वित्त मंत्री को ‘निर्मला ताई’ बुला रहे हैं और नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

 

पढ़ें :- पीएम मोदी ने साधा निशाना: बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका”, बंगाल में बदलाव का दावा

करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में कामरा ने जोक करते हुए कहा कि ‘आपका टैक्स का पैसा हो रहा है हवा हवाई। इन सड़कों की बर्बादी करने सरकार है आई। मेट्रो है इनके मन में खोद कर लें अंगड़ाई। ट्रैफिक बढ़ाने ये है आई, बेजेज गिराने ये है आई। कॉपोरेट ये ज्यादा कॉपोरेट इम्प्लाई टैक्स भरेगा। कहते हैं इसको तानाशाही।’

उन्होंने आगे कहा, कि देश में इतनी महंगाई सरकार के साथ है आई। लोगों की लूटने कमाई साड़ी वाली दीदी आई। सैलरी चुराने ये है आई। मिडिल क्लास दबाने ये है आई। पॉपकॉर्न खिलाने ये है आई। कहते हैं इसको निर्मला ताई।’

Advertisement