लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी में 12वीं के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। शुरुआती तौर पर यह घटना रील बनाते समय तमंचे से चली गोली का मामला बताई जा रही है, लेकिन परिजनों ने इसे अपहरण के बाद हत्या करार देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र का है।
पढ़ें :- देवरिया: बीए की एक छात्रा की हत्या कर आरोपी ने खुद किया थाने में सरेंडर
A disturbing video of a man hit by a bullet during accidental fire has surfaced from Lakhimpur Kheri district of Uttar Pradesh. The victim Ansh Jha was trying to load the pistol while his friends were making reel when the incident took place. pic.twitter.com/uw0RLjcAJS
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 5, 2026
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अंश कथित तौर पर तमंचे में गोली लोड करते हुए दिखाई देता है और अचानक गोली चलने के बाद गिर जाता है। हालांकि, परिजनों ने इस कहानी को सिरे से खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि उनके बेटे का अपहरण कर हत्या की गई है और सच्चाई छिपाने की कोशिश की गई।
पढ़ें :- $ex के बाद ब्लैकमेल करने के मामलों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, हनीट्रैप गैंग्स के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च की शाम सुआगाड़ा गांव निवासी अनिल कुमार झा का 17 वर्षीय बेटा अंश कुमार झा दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात उसने परिवार को फोन कर बताया कि वह एक दोस्त की मां के इलाज के लिए लखनऊ गया है। अगले दिन उसने फिर कॉल कर वापसी की जानकारी दी, लेकिन 31 मार्च की दोपहर उसने अचानक अपनी तबीयत खराब होने की बात कहकर बताया कि उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो वहां मौजूद दोस्तों और स्टाफ ने सही जानकारी नहीं दी। उन्हें बताया गया कि अंश पटाखों से झुलस गया है। देर रात डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां जांच में खुलासा हुआ कि उसके पेट में गोली लगी थी। इलाज के दौरान 2 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर शुभम कुमार और नितिन सिंह उर्फ मिक्कू समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं—रील बनाते समय हादसा या साजिश—की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना ने इलाके में दहशत और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।