Lakhimpur Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एसआईटी (SIT) रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष भाजपा सरकार (BJP government) पर हमलावर हो गई है। विपक्षी दल लगातार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसको लेकर भाजपा सरकार (BJP government)पर हमला बोला है।
पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: सपा ने कैसरगंज से भगत राम मिश्रा और फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल को बनाया प्रत्याशी
"पूर्वांचल ने भरी हुंकार, अबकी बार समाजवादी सरकार" pic.twitter.com/UDv5k4fuUP
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 15, 2021
उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक आते ही बीजेपी धार्मिक चश्मा पहनती है और धर्म के आधार पर सब कुछ देखती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को गृह राज्यमंत्री अजय (Ajay Mishra Teni) को हटा कर देना चाहिए। भाजपा सरकार (BJP government) में किसान दुखी है और जनता पूरी तरह से निराश है। साथ ही कहा कि इस बार प्रदेश की जनता प्रदेश में बदलाव करने जा रही है।
पढ़ें :- KL Sharma पर कांग्रेस ने यूं ही नहीं खेला दांव, अमेठी के जातीय समीकरण ऐसे बैठते हैं फिट
"जन जन की यही पुकार, एक बार फिर अखिलेश सरकार" pic.twitter.com/mUzqXwGY96
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 15, 2021
बता दें कि, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) विजय रथ यात्रा निकाल रहे हैं। आज जौनपुर में उनका दूसरा दिन है। विजय रथ यात्रा में आ रही भीड़ को देखकर अजय मिश्रा बेहद ही खुश दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ये भीड़ बता रही है कि अब जनता बदलाव चाहती है।