Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. उज्जैन में 500 करोड़ रुपये की जमीन एक ट्रस्ट को 1 रुपए में दे दी गई, जिसके ट्रस्टी CM मोहन यादव के हैं सांस्कृतिक सलाहकार: जीतू पटवारी

उज्जैन में 500 करोड़ रुपये की जमीन एक ट्रस्ट को 1 रुपए में दे दी गई, जिसके ट्रस्टी CM मोहन यादव के हैं सांस्कृतिक सलाहकार: जीतू पटवारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवर के द्वारा खरीदी गई जमीन पर सवाल खड़े किए हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि, उज्जैन में 500 करोड़ रुपये की जमीन एक ट्रस्ट को 1 रुपए में दे दी गई। उसके ट्रस्टी श्री राम जी नाम के व्यक्ति हैं, जो मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार हैं।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, बोली-आस्था का व्यापार बंद करो, चढ़ावा चोरों को जेल भेजो

हमारे सवाल: आखिर 500 करोड़ रुपये की जमीन 1 रुपये में क्यों दी गई? यदि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट झूठी है, तो FIR क्यों नहीं हुई? BJP के प्रदेश अध्यक्ष से सवाल जमीन पर पूछा गया, तो जवाब जाति पर दिया गया। क्या यही इनकी सोच है? मुख्यमंत्री बनने के बाद, मोहन यादव के परिवार द्वारा तेजी से जो जमीन खरीदी गई, उसके लिए पैसे कहां से आए? क्या मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा खरीदी गई जमीनों का पूरा विवरण जनता के सामने नहीं आना चाहिए?

जीतू पटवारी ने आगे कहा, मुख्यमंत्री मोहन यादव बताएं-आपके परिवार की किन कंपनियों को विकास परियोजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला। क्या सरकार संबधित क्षेत्र के मास्टर प्लान में हुए बदलाव को सार्वजनिक करेगी? क्या इन परिजोयनाओं की जानकारी वहां के संबंधित किसानों को थी, जिनकी वहां पहले से जमीनें हैं? क्या आप आगे बढ़कर खुद इस मामले की न्यायिक जांच की पहल करेंगे?

उन्होंने आगे कहा, मोहन यादव के जमीन घोटाले का मुद्दा भटकाने के लिए BJP जाति की बात कर रही है। अफसोस है कि मीडिया ऐसी हेडलाइन छाप भी रहा है, जबकि मीडिया को ये कहना चाहिए कि मुख्यमंत्री के OBC होने से करप्शन की छूट नहीं मिल जाती। वहीं, मोहन यादव जी के परिवार ने जितनी रजिस्ट्री करवाई है, उनमें टैक्स चोरी भी की गई है। ये अभी शुरूआत है… धीरे-धीरे और परतें खुलती जाएंगी।

 

पढ़ें :- रिपोर्ट : उज्जैन में मोहन यादव के परिवार ने धड़ाधड़ खरीदे प्लाट! कांग्रेस बोली- राम मंदिर के बाद अब महाकाल उज्जैन में भी मची है लूट

 

Advertisement