Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Italy : Alpine Glacier का बड़ा हिस्सा टूटा, 6 की मौत,आठ घायल व मलबे में 18 लोग फंसे

Italy : Alpine Glacier का बड़ा हिस्सा टूटा, 6 की मौत,आठ घायल व मलबे में 18 लोग फंसे

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। इटली (Italy) में अल्पाइन ग्लेशियर (Alpine Glacier) का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया है। उसकी चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है। आठ अन्य लोग घायल हो गए है। बर्फ और चट्टानों के मलबे में 18 लोग फंसे हुए हैं।

पढ़ें :- Russian missile attack : रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के ओडेसा में 'हैरी पॉटर महल' तबाह , 5 लोगों की मौत

अल्पाइन बचाव सेना (Alpine Rescue Force) के प्रवक्ता वाल्टर मिलान के अनुसार यह घटना पुंटा रोक्का के पास मरमोलाडा पर्वत (Marmolada Mountain) पर हुई है। यह इटालियन डोलोमाइट्स (Italian Dolomites) में सबसे ऊंचा पर्वत है। मरमोलाडा की ऊंचाई 11,000 फीट है। फंसे लोगों को निकालने के लिए पांच हेलिकॉप्टर और खोजी श्वानों की मदद ली जा रही है।

रेस्क्यू कोर की ऑफिसर मिशेला कैनोवा के अनुसार घायलों में से दो को बेलुनो के अस्पताल ले जाया गया। एक को गंभीर हालत में ट्रेविसो के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पांच लोगों को ट्रेंटो के अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisement