1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने चुनाव को लेकर लगाया ग्राम चौपाल,विपक्ष पर साधा जमकर निशाना 

लोकसभा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने चुनाव को लेकर लगाया ग्राम चौपाल,विपक्ष पर साधा जमकर निशाना 

लोकसभा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने चुनाव को लेकर लगाया ग्राम चौपाल,विपक्ष पर साधा जमकर निशाना 

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: एक तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर में सरगर्मिया तेज हो गई है.तो वही दुसरी तरफ सभी दल के प्रत्याशी वोटरों को रिझाने में लगें है । वही हम बात करें महराजगंज जनपद की तो 6 बार के सांसद केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी भी अपने लोकसभा क्षेत्र कैंथवालिया उर्फ बरगदही, भगवानपुर सहित विभिन्न गांव में ग्राम चौपाल लगाकर सरकार के विकास कार्यो को गिना रहे है और विपक्ष पर जमकर निशाना साध रहे है ।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

अपने सम्बोधन के दौरान केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कांग्रेस, सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 6 दशक तक कांग्रेस की सरकार रही गरीबों की बात करती थी लेकिन गरीबों का चिन्ता नही किया । 15 साल सपा की सरकार उत्तर प्रदेश मे रही 15 साल बसपा की सरकार उत्तर प्रदेश में रहा लेकिन गरीबों की चिंता करने का कार्य किसी ने नही किया । और अगर गरीबों की चिन्ता करने का कार्य किसी ने किया है तो वह मोदी जी ने किया है।और उसको पुरा करने का काम ही मोदी जी करेगें।

वही पत्रकारों के सवाल पर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया की लोकसभा चुनाव को लेकर 1 जून को महराजगंज में वोट पड़ने वाला है । उसी कार्यक्रम के अन्तर्गत हम लोग जनता से भेट करने मुलाकात करने और 10 साल के अपने कार्यों को बताने जनता के बीच में हम सब आये हुए है ।

इस मौके पर प्रमुख रूप से विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी,ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, प्रभाकर द्विवेदी, प्रदीप सिंह, बृजेंद्रश्रीवास्तव,लालचंद चौधरी, पूर्व अध्यक्ष नौतनवा गुड्डू खान, उमेश जायसवाल,अभिषेक मिश्रा, कन्हैया लाल साहू,प्रेम जायसवाल, राधेश्याम सिंह,विशुन देव चौरसिया, ग्राम प्रधान आशा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...