Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने भारत को दी गीदड़ भभकी, बोला- ये डैम हमारे होंगे

लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने भारत को दी गीदड़ भभकी, बोला- ये डैम हमारे होंगे

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर( Jammu and Kashmir) के पहलगाम में अप्रैल के महीने में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच मई में हुई जंग में पाकिस्तान कि शिकस्त हुई। इसी बीच हमले का मास्टरमाइंड लश्कर और डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कासुरी (Lashkar and Deputy Chief Saifullah Kasuri) ने एक बार फिर से भारत को गीदड़भभकी दी है। आतंकी की गीदड़भभकी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

पढ़ें :- 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पूरे हुए 18 साल, राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर अमित शाह और जयशंकर ने दी श्रद्धांजलि, देश ने शहीदों को किया नमन

लश्कर के डिप्टी चीफ ने कहा कि भारत सरकार कान खोलकर सुन ले और अपने जालिम समाज को भी सुना दे कि वह वक्त आने वाला है जब इंशाअल्लाह ये दरिया भी हमारे होंगे, इनके डैम भी हमारे होंगे, यह सारा जम्मू-कश्मीर हमारा होगा। डिप्टी चीफ आगे कहता है कि तुम जो कुछ भी आज हरकते कर रहे हो, इंशाअल्लाह उसका एक-एक खामियाजा तुम्हें भुगतना होगा। जो कुछ आज हो रहा है, उसका बदला लिया जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। हम अपनी जान पर खेल जाएंगे और अपने वतन-ए-अज़ीज़ के इंच-इंच, जर्रे-जर्रे का तहफ़्फ़ुज़ और दिफ़ा करेंगे।

पढ़ें :- कुलगाम में CRPF चौकी पर हमले से पहले उमर निसार डार और LeT के कमांडर लतीफ भट ने कई जगहों पर की थी रेकी, CCTV फुटेज आया सामने

इन धमकियों के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और इस तरह के आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए सभी संभावित उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही, आतंकवाद के खिलाफ भारत की आवाज़ और कड़ी होती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की इस तरह की घटित घटना को भविष्य में रोका जा सके।

जानें कौन है सैफुल्लाह कासुरी?

सैफुल्लाह कासुरी (Saifullah Kasuri) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का कहने वाला है और लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ है। वह आतंकी हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। उसकी उम्र क़रीब 40 से 45 साल बताई जाती है और वह 20-25 सालों से आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। सैफुल्लाह समय-समय पर भारत के ख़िलाफ़ ज़हर उगलता रहता है। वह पाकिस्तानी सेना और आईएसआई (ISI) के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेता है। सैफुल्लाह का सुरक्षा घेरा बेहद ही मज़बूत है, उसके चारों ओर हमेशा मॉर्डन टेक्नोलॉजी के हथियार लेकर आतंकी खड़े रहते हैं।

Advertisement