Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Lata Mangeshkar Health Update: भतीजी रचना शाह ने बताया लता मंगेशकर का हाल, कहा- फैंस ने बहुत प्रार्थनाएं की…

Lata Mangeshkar Health Update: भतीजी रचना शाह ने बताया लता मंगेशकर का हाल, कहा- फैंस ने बहुत प्रार्थनाएं की…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Lata Mangeshkar Health Update: देश की स्वर कोकिला कही जाने वाली मशहूर सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कोरोना से संक्रमित होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती हैं। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। 92 साल की लता (Lata Mangeshkar) को कोरोना होने की जानकारी मिलने के बाद उनके फैंस के बीच खलबली मच गई थी।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

लोग उनके ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। इस बीच लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का हेल्थ अपडेट सामने आया है। भतीजी रचना शाह ने बताया कि लता की हालत अब कैसी है। रचना शाह ने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए बताया कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) में कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं।

उम्र को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखने का फैसला किया गया है। जहां पर डॉक्टरों की एक बेहतरीन टीम उनका इलाज कर रही है। उनके लिए दोस्तों और फैंस ने बहुत प्रार्थनाएं की हैं जिसका असर उनकी हेल्थ पर साफ दिख रहा है। वह तेजी रिकवर कर रही हैं। रचना ने आगे बताया कि लता (Lata Mangeshkar) इस वक्त ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्हें अगले कुछ दिनों तक और हॉस्पिटल में रुकना पड़ सकता है।

Advertisement