Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Lata Mangeshkar : लता दीदी के लिए सरहद पार से नेताओं ने जताया गहरा दुख, आई ये प्रतिक्रिया

Lata Mangeshkar : लता दीदी के लिए सरहद पार से नेताओं ने जताया गहरा दुख, आई ये प्रतिक्रिया

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lata Mangeshkar : सांस थमने की खबर सुन कर सरहद पार भी संगीत प्रेमियों की आंखों में आंसू है। दुनिया भर के नेताओं ने दीदी के निधन पर गहरा दुख जताया है। फ्रांस, इजरायल, पाकिस्तान, बांग्लादेश से लता दीदी के निधन पर नेताओं ने प्रतिक्रिया दिया है। नेताओं ने लता दीदी की मौत को संगीत की दुनिया के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया है।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

लता दीदी के निधन पर इजरायल की तरफ से भी गहरा शोक प्रकट किया गया है। भारत स्थिति इजरायली दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में सुनकर हमें दुख हुआ है। संगीत में उनके योगदान और उनकी आवाज को हमेशा याद किया जाएगा।

भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे. लिंडेनर ने ट्वीटर पर भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है और ट्वीटर पर लिखा है कि, ‘”मेरी आवाज़ ही, पहचान है.. गर याद रहे..”‘। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की निधन पर गहरा शोक जताया है।

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। लता मंगेशकर अपने आप में एक संस्था हैं

 

पढ़ें :- अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन; कुछ दिनों पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा
Advertisement