Lauki ka halwa: लौकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसकी सब्जी से लेकर कोफ्ता, रायता यहां तक की हलवा भी बनाकर लोग खाना पसंद करते है।आज हम आपके लिए लौकी की बर्फी की रेसिपी लेकर आये है। लौकी की बर्फी को आप त्यौहारों और व्रत मे फलाहार के रूप में इसे बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान होता है। तो चलिए आपको बताते हैं लौकी की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी।
पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
लौकी बर्फी बनाने के लिए सामग्री:
लौकी (कद्दूकस की हुई) – 2 कप
दूध – 1 कप
खोया (मावा) – ½ कप
पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
चीनी – ½ कप
घी – 2 चम्मच
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
ड्रायफ्रूट – इच्छानुसार
लौकी बर्फी बनाने का तरीका
पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल
1. घी गरम कर लौकी को हल्का भूनें।
2. दूध डालकर पकाएं जब तक दूध सूखने लगे।
3. खोया और चीनी डालकर भूनते रहें।
4. मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इलायची पाउडर मिलाएं।
5. प्लेट में फैलाकर ठंडा करें, फिर टुकड़े काट लें।