Lava Play Max 5G : स्मार्टफोन की दुनिया में अपना अलग स्थान बनाने वाली कंपनी लावा ने अपना नया फोन प्ले मैक्स 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। अगर आप कम बजट में एक नया स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं, तो Lava का लावा प्ले मैक्स 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 SoC और 5,000mAh की बैटरी मिलती है। अब चलिए फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।
पढ़ें :- Agusta Westland AW139 Helicopter : दुनिया का सबसे सुरक्षित VVIP हेलीकॉप्टर, क्रैश सेफ्टी सिस्टम और 310 km की रफ्तार, योगी के विमान बेड़े में शामिल
कीमत
लावा प्ले मैक्स 5G की भारत में कीमत 6GB + 128GB रैम और स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये रखी गई है। 8GB रैम और इतने ही स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है।
कलर ऑप्शन
कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। यह डेक्कन ब्लैक और हिमालयन व्हाइट रंग विकल्पों में उपलब्ध है और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
Lava Play Max 5G में 6.72-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
इस फोन MediaTek Dimensity 7300 SoC मिलता है, जो 8GB तक की LPDDR4X RAM और 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy S25 discount : सैमसंग गैलेक्सी S25 FE पर बंपर छूट, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन
रैम
Lava का यह फोन Android 15 पर रन करता है। इस फोन में कंपनी ने वर्चुअल रैम फीचर भी दिया है। इसकी मदद से फोन की RAM को 8 GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
1TB स्टोरेज
Lava के इस फोन में MicroSD कार्ड स्लॉट दिया गया है, जो 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है।
कैमरे
कैमरे की बात करें तो, हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (EIS) सपोर्ट करता है और 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
बैटरी
इसके अलावा, फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Lava का कहना है कि इस में फोन COD Mobile, BGMI और Free Fire जैसे गेम आसानी से खेले जा सकते हैं।