Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. देखते हैं अगले 1-2 दिन में क्या होता है? बहुत देरी हो गई है…शीट शेयरिंग पर बोले सीएम केजरीवाल

देखते हैं अगले 1-2 दिन में क्या होता है? बहुत देरी हो गई है…शीट शेयरिंग पर बोले सीएम केजरीवाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी ​सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग होने लगी है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन का एलान हुआ। यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। गठबंधन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि देखते हैं अगले एक से दो दिन में क्या होता है।

पढ़ें :- बजरंग पूनिया का कड़ा जवाब, बोले- देश के प्रति बृज भूषण की मानसिकता हुई उजागर, मेडल विनेश का नहीं 140 करोड़ भारतीयों का था

उन्होंने आगे ये भी कहा कि बहुत देरी हो गई है, जल्दी होना चाहिए। इससे पहले मंगलवार को सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन पर कई दौरे की चर्चा हो चुकी है और बातचीत अंतिम चरण में है। कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। अन्य राज्यों के लिए भी कई दौर की चर्चा हो चुकी है।

यूपी में हुआ सपा-कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन
उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच आज गठबंधन का एलान हो गया। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि गठबंधन में अहम भूमिका प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की रही। दोनों नेताओं के बीच फोन पर विस्तार से चर्चा हुई जिसके बाद गठबंधन को अंतिम रूप देने पर फैसला हुआ।

इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस
रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया।

 

पढ़ें :- बृज भूषण शरण सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का पलटवार, कहा-हमें गर्व है कि हम अपनी बेटियों के साथ खड़ें थे
Advertisement