Lionel Messi World Record : फुटबॉल की दुनिया के धड़कन दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अपने करियर का 900वां गोल करके अपनी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया। इसी के साथ आधिकारिक मैचों में 900 गोल करने वाले दूसरे पुरुष फुटबॉलर बन गए। मेस्सी ने हमेशा की तरह अपने बाएं पैर से यह गोल किया। उन्हें खेल के सातवें मिनट में बॉक्स के बीच में पास मिला, उन्होंने गेंद को नियंत्रित किया और डिफेंडरों के बीच से उसे गोल पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया।
पढ़ें :- गौतम गंभीर पहुंचे हाई कोर्ट : AI डीपफेक वीडियो से बदनाम करने की साजिश, 2.5 करोड़ हर्जाने की मांग
यह ऐतिहासिक क्षण CONCACAF चैंपियंस कप के दूसरे चरण में इंटर मियामी CF और नैशविले SC के बीच 1-1 से ड्रॉ हुए मैच के दौरान आया। मेस्सी के शुरुआती गोल के बावजूद इंटर मियामी को अवे गोल नियम के आधार पर प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा क्योंकि क्रिस्टियन एस्पिनोजा ने बराबरी का गोल करके नैशविले को अगले राउंड में पहुंचा दिया।
आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) एकमात्र ऐसे पुरुष खिलाड़ी हैं जिन्होंने 900 से अधिक गोल किए हैं। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि हासिल करने में मेस्सी से लगभग 100 मैच अधिक खेले। रोनाल्डो ने सितंबर 2024 में अपने करियर के 900 गोल पूरे किए। उस समय उनकी उम्र 39 वर्ष थी, जबकि मेस्सी जून में 39 वर्ष के होंगे। इस ऐतिहासिक गोल ने फुटबॉल जगत से बाहर के सितारों का भी ध्यान आकर्षित किया। बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेमर मैजिक जॉनसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मेस्सी का 900 गोल तक पहुंचना अविश्वसनीय उपलब्धि है।
ब्राज़ील के दिग्गज पेले
कुछ लोगों का मानना है कि ब्राज़ील के दिग्गज पेले ने अपने करियर में 1,000 गोल का आंकड़ा पार कर लिया था, हालांकि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने लगभग 800 गोल किए थे।