Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Lionfish: देखने में खूबसूरत मछली इंसानों को पंगु बनाने में सक्षम, डंक मारने से हो सकता लकवा

Lionfish: देखने में खूबसूरत मछली इंसानों को पंगु बनाने में सक्षम, डंक मारने से हो सकता लकवा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lionfish:  समुद्र की दुनिया बहुत ही रोचक और रहस्यों से भरी है। रंग विरंगी मछलियों की अठखेलियां इतनी आकर्षक लगती है कि बस उन्हें स्पर्श करने का मन कर जाता है। लेकिन कभी कभी बिना सटीक जानकारी के ऐसा किरने पर लेने के देने पड़ जाते है। दुनिया में मछलियों की ऐसी तमाम प्रजातियां होती हैं, जो इंसानों के लिए खतरनाक होती हैं। मछलियों का एक डंक ही आपकी ज़िंदगी खराब करने के लिए काफी होता है। ऐसी ही मछली है -Lionfish. ब्रिटेन के तट पर पहली बार देखी गई ये मछली (Deadliest Lionfish) बहुत ही ज्यादा खतरनाक है।

पढ़ें :- Astra Zeneca Side Effects : एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से वापस मंगवाई वैक्सीन, कोरोना टीके पर उठे थे सवाल

लायनफिश के मिलने के बाद पर लोगों की चिंता बढ़ गई
लायनफिश (Lionfish) नाम की ये मछली अपने एक डंक से ही इंसान को पैरालाइज़ करने की क्षमता रखती है। कई बार ऐसा भी होता है कि इसके काटने से लोगों की जान चली जाए। ब्रिटेन के समुद्री इलाकों में लायनफिश के मिलने के बाद पर लोगों की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, मछली को ऐसे समुद्री तट पर पाया गया है, जहां अक्सर सैलानियों की भीड़-भाड़ रहती है। इससे पहले लायनफिश को किसी भी ब्रिटिश बीच पर नहीं देखा गया था।

लायनफ़िश 1 इंच या उससे कम की हो सकती हैं
लायनफ़िश में विशिष्ट भूरे या मैरून होते हैं, और सिर और शरीर को ढ़कने वाली सफेद धारियाँ या बैंड होते हैं। एक वयस्क लायनफ़िश 18 इंच तक बड़ी हो सकती है, जबकि किशोर लायनफ़िश 1 इंच या उससे कम की हो सकती हैं। लायनफिश में साइक्लोइड स्केल होते हैं। समुद्री जीवों के वैज्ञानिकों का कहना है कि पकड़ी गई लायनफिश इटली से ब्रिटेन पहुंची है। इसे 39 साल के अरफॉन समर्स ने पकड़ा और इसकी लंबाई 6 इंच बताई जा रही है। इस फिश में ज़हर से भरी 13 रीढ़ हैं। इन मछलियों की खासियत ये है कि, ये जहां भी जाती हैं, वहां समुद्री जीवों की प्रजातियों को खासा नुकसान पहुंचाती हैं।

कई दिन तक दर्द बना रहता है
मछली के पास जहरीले डंक होते हैं। लायनफिश के डंक मारने से तेज दर्द होता है साथ ही सांस लेने की तकलीफ और उल्टी भी होती है। मछली का डंक इतना ज्यादा ज़हरीला होता है कि इससे कई बार जान जाने का खतरा भी पैदा हो जाता है। एक बार डंक मारने पर इसमें कई दिन तक दर्द बना रहता है।

पढ़ें :- Air India Express 78 flights : एयर इंडिया एक्सप्रेस 78 उड़ानें रद्द ,अचानक एक साथ छुट्टी पर गए क्रू मेंबर्स
Advertisement