Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha By Election: आजमगढ़ के उपचुनाव में भाजपा दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को बना सकती है प्रत्याशी, जानिए कारण

Lok Sabha By Election: आजमगढ़ के उपचुनाव में भाजपा दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को बना सकती है प्रत्याशी, जानिए कारण

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha By Election: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर प्रत्याशी अपनी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। अखिलेश यादव और आजम खान के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद ये दोनों सीटें खाली चल रही हैं।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

भाजपा इन दोनों सीटों को लेकर उम्मीदवारों के नाम का मंथन कर रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा आजमगढ़ (Azamgarh) से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav or Nirahua) को चुनाव मैदान में उतार सकती है। बीते दो दिन से जिले में रहकर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav or Nirahua) लोगों से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। बुधवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सपा अ​ध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज भी कसा था।

उन्होंने कहा था कि आजमगढ़ की जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ अखिलेश यादव को अपना सांसद चुना था लेकिन उन्होंने तीन वर्षों में ही यहां की जनता का साथ छोड़ दिया। आने वाले 50 वर्षों में भी सपा की सरकार नहीं आने वाली है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2019 में अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे।

वहीं, भाजपा ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को यहां से मैदान में उतारा था। मोदी लहर के विपरीत वहां की जनता ने सपा का साथ दिया और अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को पराजित करते हुए जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की।

सपा ने नहीं घोषित किया है प्रत्याशी
बता दें कि, अभी तक समाजवादी पार्टी की तरफ से भी प्रत्याशी नहीं घोषित किया गया है। कहा जा रहा है कि सपा यहां से डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतार सकती है। हालांकि, देखना होगा कि सपा यहां से किसको टिकट देती है। उधर, बसपा ने यहां से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को टिकट दिया है।

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 

 

Advertisement