Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha by-elections: तो सपा को कांग्रेस ने दिया वॉकओवर? आजमगढ़ और रामपुर से नहीं उतारेगी प्रत्याशी

Lok Sabha by-elections: तो सपा को कांग्रेस ने दिया वॉकओवर? आजमगढ़ और रामपुर से नहीं उतारेगी प्रत्याशी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha by-elections: उत्तर प्रदेश की रामपुर (Rampur) और आजमगढ़ (Azamgarh) सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। कांग्रेस (Congress) कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित (Yogesh Dixit) की तरफ से इसकी जानकारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए यह जरूरी हो गया है कि यूपी में कांग्रेस खुद को पुर्निर्माण कर और मजबूत बनाए।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

इससे 2024 में होने वाले चुनाव में एक मजबूत विकल्प के तौर पर सके। हालांकि, कांग्रेस के प्रत्याशी नहीं उतारने को लेकर कई तरह की चर्चा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने सपा की तरफ हाथ बढ़ा लिया है, जिसके कारण वो उपचुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रही है। दरअसल, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां गठबंधन करने में जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि इसको देखते हुए ही कांग्रेस ने इन सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। आजम खान और अखिलेश यादव के विधायक बनने के बाद खाली हुई रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। 23 जून को मतदान होना है।

भाजपा ने आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और रामपुर से घनश्याम लोधी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, बसपा सिर्फ आजमगढ़ से चुनाव लड़ रही है, जहां से गुड्डू जमाली को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव और रामपुर से आजम खान की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है।

पढ़ें :- अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन; कुछ दिनों पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

 

Advertisement