Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में यूपी की 80 सीटों में से 51 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। वहीं बचे हुए 29 सीटों को होल्ड कर लिया गया है। प्रधानमंत्री इस बार भी अपने सांसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं मथुरा सीट से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है।
पढ़ें :- ट्रंप के कंट्रोल में हैं पीएम मोदी, 25 मिनट का भाषण दिया लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला: राहुल गांधी
भाजपा ने यूपी की 51 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें से 47 सीटों पर 2019 के ही उम्मीदवार रिपीट हुए हैं। भाजपा ने सिर्फ 4 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे हैं। दिनेशलाल यादव निरहुआ को भाजपा ने फिर से आजमगढ़ से अपना उम्मीदवार बनाया है। गोरखपुर सीट से रवि किशन बीजेपी के प्रत्याशी होंगे।वह वर्तमान में इस सीट से सांसद हैं। वहीं पार्टी ने लखीमपुर खीरी सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की उम्मीदवारी इस बार भी बरकरार रखी है।
कैराना –प्रदीप कुमार
मुजफ्फरनगर- संजीव बालियां
रामपुर – घनश्याम लोधी
पढ़ें :- गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- एनओसी मिलने का कर रहे है इंतजार
संभल- परमेश्वर लाल लोधी
गौतमबुद्ध नगर – डॉ महेश शर्मा
मथुरा – हेमा मालिनी
आगरा- सत्यपाल सिंह बघेल
एटा – राजवीर सिंह राजू भैया
पढ़ें :- US-Iran War Ceasefire : ईरान, बोला- हम फिर से दोहराते हैं कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य मार्ग दुश्मन के लिए रहेगा बंद, ट्रंप के साथ नहीं चल रही है कोई बातचीत
खीरी – अजय मिश्र टेनी
सीतापुर – राजेश वर्मा
हरदोई – जयप्रकाश रावत
मिश्रिख – अशोक रावत
लखनऊ – राजनाथ सिंह
अमेठी – स्मृति ईरानी
पढ़ें :- Pudecherry Assembly Election 2026 : पुडुचेरी में ऐक्टर विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी , सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार
प्रतापगढ़ – संगम लाल
इटावा – राम शंकर
अकबरपुर – देवेंद्र सिंह भोले
उन्नाव – साक्षी महाराज