Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में इंडिया गठबंधन को झटका, 13 सीटों पर AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में इंडिया गठबंधन को झटका, 13 सीटों पर AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 के करीब आते ही सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एनडीए का मुकाबला करने के लिए बने इंडिया गठबंधन में चुनाव से पहले दरार पड़ती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस बीच खबर आ रही है कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, सीएम भगवंत मान ने पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों का दरकिनार कर दिया है। उन्होंने सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।

पढ़ें :- जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों’ से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात: अखिलेश यादव

बता दें कि, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हो गया है। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में भी सीटों पर सहमति बन गई है। पंजाब में आप की बड़े बहुमत वाली सरकार है। ऐसे में यहां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति नहीं बन रही।

बताया जा रहा है कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारियां तेज कर दी हैं। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का बयान दिया था। ये बयान उस समय सामने आया था जब दिल्ली में कांग्रेस और आप आलाकमान के बीच पंजाब को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी।

गौरतलब है कि, बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी से आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुलाकात हुई थी। कहा जा रहा है कि, इस मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी थी। हालांकि, इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया था।

 

पढ़ें :- Dev Deepawali: देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाए 84 घाट, आस्था, अध्यात्म और उत्सव का का दिखा अद्भुत संगम
Advertisement