Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow: राजधानी में अहमद बेग नदवी चला रहा था मुस्लिम राष्ट्र बनाने की मुहिम, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी में अहमद बेग नदवी चला रहा था मुस्लिम राष्ट्र बनाने की मुहिम, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ: जहां एक तरफ प्रदेश सरकार राज्य की शुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। वहीं आए दिन नए नए मामले समने आ जाते है। इसी क्रम नें इन दिनों राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का सदस्य अहमद बेग नदवी को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के मदेगंज इलाके से गिरफ्तार किया है। अहमद बेग नदवी 2018 तक लखनऊ के नदवा कॉलेज में भी पढ़ाता था।

पढ़ें :- मणिपुर हिंसा के एक साल पूरे, पर सत्ता के अहंकार में चूर पीएम मोदी वहां आज तक नहीं गए : कांग्रेस

बताया जा रहा है कि अहमद बेग नदवी ओमान समेत कई खाड़ी देशों में जाकर पीएफआई के लिए फंड इकट्ठा करने का काम कर रहा था। जिसके बाद से यूपी एसटीएफ को नदवी के मोबाइल और लैपटॉप से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।

श्रावस्ती का रहने वाला आरोपी 2047 में भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की मुहिम चला रहा था। हाल ही में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में बहराइच के कैसरगंज सीट से एसडीपीआई, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट से चुनाव भी लड़ चुका है।

Advertisement