लखनऊ । यूपी विधानभवन (UP Vidhan Bhavan) के सामने सोमवार दोपहर को मुन्ना विश्वकर्मा नामक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया है। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से उसे बचा लिया गया है। युवक का इलाज जारी है। वह सहादतगंज का निवासी है। घटना की जानकारी मिलते ही आत्मदाह निरोधी दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सिविल अस्पताल (Civil Hospital) पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में लगभग 50 प्रतिशत जलने की पुष्टि की गई है।
पढ़ें :- CM योगी बोले- 9.5 साल में प्रदेश की GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ 3 गुना
मुन्ना विश्वकर्मा का बंगाल टेंट हाउस (Bengal Tent House) के रंजीत चक्रवर्ती के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। थाना आलमबाग द्वारा पूछताछ व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।